ताज़ा खबरेंभारतविदेश

अमेरिका में 12 से 15 साल के बच्चों को लगेगा Pfizer का टीका, FDA ने दी मंजूरी

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

इधर संघीय टीका सलाहकार समिति के 12 से 15 वर्ष के बच्चों को टीके की दो खुराक लगाने की सिफारिश करने के बाद, जल्द ही बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा की भी उम्मीद जल्द ही लगाईं जा रही है।

फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन को 12 से 15 साल के किशोरों में आपातकालीन इस्तेमाल यानी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद एफडीए के कार्यकारी आयुक्त डॉक्टर जेनेट वुडकॉक का इस फैसले के बाद कहना है कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर लिया गया यह निर्णय हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा। माता-पिता और अभिभावक इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि एजेंसी ने सभी उपलब्ध डेटा की गहन समीक्षा की है।

क्यों महत्वपूर्ण है ये निर्णय।

दरअसल अमेरिकी सरकार के इस फैसले से उन पेरेंट्स को राहत मिली है, जिनके बच्चे कुछ दिनों बाद शुरू होने वाले सत्र में स्कूल जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिभावक यानी माता-पिता लंबे समय से बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि कनाडा पहला देश है जिसने 12 साल तक के बच्चों के लिए फाइजर की कोविड वैक्सीन के मंजूरी दी है।

क्या पाया गया टेस्टिंग में।

इस वैक्सीन को टीनएजर्स के लिए मंजूरी देने से पहले इसकी टेस्टिंग 12 से 15 साल के 2000 अमेरिकी बच्चों पर की गई। इसमें पाया गया कि जिन बच्चों को फाइजर की कोविड वैक्सीन के दोनों डोज दिए गए हैं, उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ।

शोध में ये बातें भी आयी सामने।

इधर इस शोध में पाया गया कि वैक्सीन लेने वाले बच्चों के शरीर मे कोविड से लड़ने वाली जबरदस्त एंटीबॉडी विकसित हुई। हालांकि, एडल्ट्स में इस वैक्सीन के जो साइड इफेक्ट्स दिखे, वो बच्चों में भी दिखे, जैसे कि हल्का बुकार, शरीर में दर्द की शिकायत आदि।

बता दे ‘फाइजर’ का टीका कई देशों में 16 साल के किशोरों को लगाया जा रहा है। हाल ही में कनाडा ने 12 साल और अधिक आयु के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया था, ऐसा करने वाला वह पहला देश था और अब अमेरिका ने भी इस वैक्सीन का इस्तेमाल इमरजेंसी में 12 से 15 आयु के बच्चों के लिए करने का एलान कर दिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button