अमेरिका ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें

अमेरिका ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें
भारतीय उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर अमेरिका ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमेरिका ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड पर अमेरिका में अपनी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर या करीब 2236 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इस कंपनी के आधिकारिक मालिक अडानी ग्रुप है।
US prosecutors charge Gautam Adani and others in alleged Solar Energy contract bribery case
Adani Green says, “The United States Department of Justice and the United States Securities and Exchange Commission have issued a criminal indictment and brought a civil complaint,… pic.twitter.com/uoBDJPuhOE
— ANI (@ANI) November 21, 2024
न्यूयॉर्क में यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ये केस खोला गया है जिसमें अडाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडाणी सहित प्रमुख भारतीय अधिकारियों पर कथित 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना से जुड़े होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में गौतम अडानी के अलावा उनके भतीजे सागर अडानी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल पर रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं।
इस मामले को लेकर कोर्ट ने कहा है कि इसी अवधि के दौरान, भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अमेरिकी निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को कंपनी की भ्रष्टाचार-रोधी नीतियों को लेकर गलत जानकारी दी। इन अधिकारियों ने इन्हीं निवेशकों और संस्थानों से यह तथ्य छुपाया कि वे भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं के लिए अरबों डॉलर की फंडिंग प्राप्त कर रहे थे।
बता दें कि यह खबर सामने आने के बाद आज प्री-ओपन सेशन में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया। अमेरिका में मामला इसलिए दर्ज हुआ, क्योंकि प्रोजेक्ट में अमेरिका के इन्वेस्टर्स का पैसा लगा था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है।





