अभिनेता-राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
अभिनेता-राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
तारक रामाराव उर्फ एनटीआर के पोते और अभिनेता-राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का शनिवार यानी 18 फरवरी को निधन हो गया। उन्हें बेंगलुरु के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद तारक रत्न का अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु से रंगा रेड्डी में उनके आवास पर लाया गया।
🔲 तेलंगाना: अभिनेता नंदमुरी तारक रत्न के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु से रंगा रेड्डी में उनके आवास पर लाया गया।#Telangana pic.twitter.com/qcsBf3qRkb
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 19, 2023
बता दें कि उनके आकस्मिक निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। मेगास्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने ट्विटर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Deeply saddened to learn of the
tragic premature demise of #NandamuriTarakaRatna
Such bright, talented, affectionate young man .. gone too soon! 💔 💔
Heartfelt condolences to all the family members and fans! May his Soul Rest in Peace! శివైక్యం 🙏🙏 pic.twitter.com/noNbOLKzfX— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 18, 2023
स्वर्गीय फिल्म आइकन एनटी रामाराव के पोते और टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न ने 27 जनवरी को तेलुगु देशम पार्टी के लिए नारा लोकेश की युवागलम पदयात्रा में भाग लिया था। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उन्हें उन्हें अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार दिया. तब से ही तारक लाइफ सपोर्ट पर थे और 18 फरवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली।
गौरतलब है कि 39 वर्षीय तारक रत्न ने 2002 में ओकाटो नंबर कुर्राडु के साथ अपनी शुरुआत की। उन्होंने युवा रत्न, तारक, भद्राद्री रामुडु और अमरावती जैसी फिल्मों में अभिनय किया। तारक को आखिरी बार एस5 नो एग्जिट में देखा गया था।





