ताज़ा खबरें

अब पानी में दौड़ेगी भारतीय रेल…, PM मोदी ने किया भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन

नई दिल्ली: बुधवार, 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी 10 दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया. पीएम मोदी भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की.

 

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का 4.8 किलोमीटर लंबा हिस्सा 4,965 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और यह हावड़ा में भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा – जो जमीनी स्तर से 30-32 मीटर नीचे है. यह गलियारा आईटी हब साल्ट लेक सेक्टर V जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा.

 

बता दें कि ये अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी. इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है. कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड टनल भारत में किसी भी नदी के नीचे बनाया जाने वाला पहला ट्रांसपोर्ट टनल है. माना जा रहा है कि यह अंडरग्राउंड मेट्रो 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button