अटल सेतु में दरारों की बात पर MMRDA ने दी सफाई, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

अटल सेतु में दरारों के आरोपों पर MMRDA ने दी सफाई, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
भारत के सबसे बड़े सी- ब्रिज अटल सेतु में दरारों की खबरों पर ब्रिज को बनाने वाली कंपनी MMRDA ने सफाई दी है। कंपनी ने लाइव वीडियो जारी कर पुल की दरारों की खबरों पर भ्रामक बताया। MMRDA की ओर से बताया गया कि अटल सेतु ब्रिज के मुख्य हिस्से में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रिज को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें।
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: MMRDA (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) workers repair the cracks seen in the service road of the Mumbai-trans Harbour Link (MTHL) Atal Setu in the Ulve area.
MMRDA says, “It has been noticed that there is no crack in the main… pic.twitter.com/H8fQHseLjY
— ANI (@ANI) June 21, 2024
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी MMRDA ने कहा कि “यह पाया गया है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग में कोई दरार नहीं है, लेकिन अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफ़वाहों पर विश्वास न करें। अटल सेतु को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर मामूली दरारें पाई गई हैं। उक्त फुटपाथ मुख्य पुल का हिस्सा नहीं है, बल्कि पुल को जोड़ने वाली सर्विस रोड है। यह भी ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि दरारें परियोजना में संरचनात्मक दोषों के कारण नहीं हैं और पुल की संरचना के लिए कोई खतरा नहीं हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अटल ब्रिज पर पहुंचे और पुल का मुआयना किया। जहां उन्होंने आरोप लगया अटल सेतु की सड़क में तीन महीने के अंदर ही दरारें पड़ गई हैं और एक हिस्से में आधा किलोमीटर तक सड़क एक फीट धंस गई है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में गिरे एक पुल से अटल सेतु को जोड़ते हुए इसकी सेफ्टी का मुद्दा उठाया है।
इस मामले पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अटलसेतु पर तो कोई दरार नहीं, ना ही अटलसेतु को कोई खतरा है। ये तस्वीर एप्रोच रोड की हैं। लेकिन एक बात साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ के सहारे ‘दरार’ का एक लंबा प्लान बना लिया है। चुनाव में संविधान बदलने की बाते, चुनाव के बाद फोन से ईवीएम अनलॉक और अब ऐसी झूठी बातें… देश की जनता ही इस ‘दरार’ प्लान और कांग्रेस की भ्रष्ट आचरण को परास्त करेगी।





