ताज़ा खबरें

अग्निकुल कॉसमॉस ने आसमान में छोड़ा अपना ‘अग्निबाण’! 300 किलो वजन, 700 किमी रेंज

नई दिल्ली: चेन्नई के अंतरिक्ष ‘स्टार्ट-अप’ ‘अग्निकुल कॉसमॉस’ ने बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्थित अपने प्रक्षेपण स्थल से अपने स्वदेश निर्मित ‘3डी-प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट अग्निबाण’ का उप-कक्षीय परीक्षण सफलतापूर्वक किया. यह भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

 

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अग्निबाण सॉर्टेड-01 मिशन के उनके प्रक्षेपण स्थल से सफल प्रक्षेपण के लिए अग्निकुल कॉसमॉस को बधाई. यह एक बड़ी उपलब्धि है….”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अग्निबाण के लॉन्च पर इसरो को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक उल्लेखनीय उपलब्धि जिस पर पूरे देश को गर्व होगा! दुनिया के पहले सिंगल-पीस 3डी प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित अग्निबाण रॉकेट का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हमारी युवा शक्ति की उल्लेखनीय सरलता का प्रमाण है”.

कंपनी के अनुसार अग्निबाण एक अनुकूलन योग्य दो-चरणीय प्रक्षेपण यान है जो 300 किलोग्राम तक का पेलोड (भार) लगभग 700 किलोमीटर की कक्षा में ले जा सकता है. यह रॉकेट तरल और गैस प्रणोदकों के मिश्रण के साथ एक अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग करता है. यह एक ऐसी तकनीक है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अपने किसी भी रॉकेट में अभी तक प्रदर्शित नहीं किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button