युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं धोखेबाज नहीं हूं, मैंने किसी के साथ धोखा नहीं किया…’

भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले दिनों अपनी तलाक की वजह से चर्चा में रहे. भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से तलाक हो चुका है. काफी चर्चा और आलोचना का सामने करने के बाद अब युजवेंद्र ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है. चहल ने कहा कि जब इस साल की शुरुआत में उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, तो वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.
चहल ने एक पोडकास्ट के दैरान कहा, कि मेरे मन में आत्महत्या के खयाल आने लगे थे. चहल ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘यह काफी समय से चल रहा था. हमने तय किया कि जब तक उस स्थिति में नहीं पहुंचेंगे जहां से वापसी संभव न हो, हम कुछ नहीं कहेंगे. हम सोशल मीडिया पर एक सामान्य कपल की तरह ही रहेंगे.’
चहल ने बताया, जब मेरा तलाक हुआ, लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया. मेरी बहनें हैं, और में महिलाओं का सम्मान करना अपने माता-पिता से सीखा है. यह जरूरी नहीं है कि अगर मेरा नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है, तो लोग व्यूज के लिए उसके बारे में कुछ भी लिखें.
चहल ने बताया कि कैसे वह और धनश्री दोनों अपने करियर में को लेकर चिंतित थे और इसे बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. “एक रिश्ता एक समझौते की तरह होता है. अगर एक नाराज होता है, तो दूसरे को सुनना पड़ता है… दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन हर किसी का अपना जीवन, अपने लक्ष्य होते हैं.”
चहल ने मेंटर स्ट्रेस की बात करते हुए कहा, “एक महीने तक मैं केवल दो घंटे सोता था. मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे, मैंने उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर किया. मुझे क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत थी. यहां तक कि मैदान पर भी मेरा मन वहां नहीं था.”





