भारत

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का कबूलनामा, PAK हाई कमीशन के अफसर दानिश के संपर्क में थी ज्योती: सूत्र

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का कबूलनामा सामने आया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ज्योति ने जांच एजेंसियों के सामने भारत से पाकिस्तान जाने और लौटने तक के सभी डार्क सीक्रेट उगल दिए हैं. उसने बताया कि वह पाकिस्तान के कई खुफिया अधिकारियों को संपर्क में थी. ज्योति ने देश से जुड़ी कई जानकारियां सीमा पार भेजी हैं. इसकी पाकिस्तान हाई कमीशन जाने के बाद शुरुआत हुई.

 

एबीपी न्यूज के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ज्योती का पाकिस्तान में कनेक्शन था. वह पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर दानिश के संपर्क में लगातार बनी हुई थी. ज्योति ने अपने बयान में पुलिस और जांच एजेंसियों को हैरान करने वाली जानकारियां दी हैं.

 

ज्योति ने सुरक्षा एजेंसियों को बयान देते हुए कहा, ”मेरा ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यूट्यूब पर चैनल है. मैं साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी. वहां मेरी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई. दानिश का मोबाइल नंबर लेने के बाद बातचीत शुरू हो गई थी. इसके बाद मैं दो बार पाकिस्तान गई.”

 

ज्योति ने यह भी बताया कि वह बातचीत के लिए किस-किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती थी. उसने बयान में कहा, ”मैं व्हाट्सऐप, स्नैप चैट व टैलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सभी से लगातार सम्पर्क में रही. मैंने देश विरोधी सूचनाएं इन्हीं के जरिए भेजी थीं. मैं दिल्ली में पाक हाई कमीशन में अधिकारी दानिश से काफी बार मिलती रही.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button