भारत

WATCH | रॉन्ग साइड ड्राइव ने ली बाइक राइडर की जान, देखें हादसे का वीडियो

गुरुग्राम में हुई बाइकर की मौत का वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटन गुरुवार रात की है जब एक बाइक सवार तेज गति में बाइक चला रहा था और रॉन्ग साइड से आ रहे कार चालक की एक गलती ने बाइक राइडर की जान ले ली. इस मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि आरोपी चालक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है.

 

दरअसल गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही एसयूवी और तेज रफ्तार बाइक की खौफनाक टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस भीषण सड़क हादसे का वीडियो देख हर किसी का दिल सहम गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली बार नहीं है, कि आरोपी रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था. इससे पहले भी आरोपी पर गलत तरह से गाड़ी चलाने पर कई बार चालान हो चुका है. हालांकि, इस पर सोशल मीडिया पर भी बहस चल रही है. बाइक की जो रफ्तार थी, उसे देखकर रौंगटे खड़े हो रहे हैं. ऐसे में भले ही बाइक सवार सही साइड में ड्राइव कर रहा था, लेकिन ओवर स्पीडिंग को भी मौत की बड़ी वजह माना जा रहा है.

 

बता दें कि हिरासत में लिए कुलदीप कुमार ठाकुर को इस मामले में जमानत मिल गई है. साथ ही हादसे में मारे गए व्यक्ति का नाम अक्षत गर्ग बताया जा रहा है जो कि द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था. हादसे के वक्त अक्षत गर्ग के कुछ दोस्त भी बाइक चला रहे थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक के दोस्तों ने हादसे के बाद अपने दोस्त की मदद करने की कोशिश की लेकिन वह अक्षत गर्ग की जान बचाने में नाकाम रहे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button