मशहूर तबला वादक उस्ताद ‘जाकिर हुसैन’ का हुआ निधन, 73 साल की आयु में ली आखिरी सांस

मशहूर तबला वादक उस्ताद ‘जाकिर हुसैन’ का हुआ निधन, 73 साल की आयु में ली आखिरी सांस
मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि उनके परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रॉस्पेक्ट पीआर के जॉन ब्लेचर की।
दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक #ZakirHussain का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है – परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रॉस्पेक्ट पीआर के जॉन ब्लेचर ने पुष्टि की। pic.twitter.com/1daRbv6E3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2024
उस्ताद जाकिर हुसैन को रविवार रात को अमेरिका के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे और बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। वह 73 वर्ष के थे। उस्ताद जाकिर हुसैन उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे। तबले की तालीम उन्होंने पिता से ही ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन की शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया।
बता दें कि उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को हुआ था, वो भारत के सबसे प्रसिद्ध तबला वादक थे । ज़ाकिर हुसैन तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे।
ज़ाकिर हुसैन को भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में सन् 1988 में पद्मश्री तथा सन् 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था इन्हें 22 मार्च 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।





You’ve explained it perfectly. Stream racing from dubai — behind‑the‑scenes and paddock shots. mobile and desktop friendly. track conditions, post‑race interviews. mobile and desktop friendly.