World Photography Day: भारत से बाहर भी जिनके लेंस ने रची नई कहानी

भारत के कई ऐसे फ़ोटोग्राफ़र हैं जिन्होंने अपनी कला से न सिर्फ़ देश बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया है।
रघु राय
सबसे पहले नाम आता है रघु राय का, जिन्हें भारतीय फोटो जर्नलिज़्म का लीजेंड कहा जाता है। वे Magnum Photos के सदस्य रह चुके हैं और 1971 के बांग्लादेश युद्ध से लेकर भोपाल गैस त्रासदी तक की तस्वीरों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है और कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इसी तरह दयानिता सिंह का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े सम्मान से लिया जाता है। उनकी फोटूबुक्स जैसे Museum Bhavan ने फोटोग्राफी को एक कलात्मक भाषा दी है। उन्हें 2022 में Hasselblad Award जैसे विश्व के सबसे बड़े सम्मान से नवाज़ा गया
गौरी गिल
गौरी गिल भी उन भारतीय फ़ोटोग्राफ़रों में शामिल हैं जिनकी तस्वीरों को दुनिया भर की गैलरी में जगह मिली है। उनका Notes from the Desert प्रोजेक्ट खासा चर्चित रहा और उन्हें Grange Prize (Canada) से सम्मानित किया गया। फैशन फ़ोटोग्राफी की दुनिया में तरुण खिवाल ने भारत का नाम रोशन किया। वे पहले भारतीय हैं जिन्हें प्रतिष्ठित Hasselblad Masters Award प्राप्त हुआ। इसी तरह दिम्पी भलोटिया ने स्ट्रीट फ़ोटोग्राफी से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई और 2020 में उन्हें iPhone Photographer of the Year का ख़िताब मिला।
संदीश कडूर
वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफ़ी की बात करें तो संदीश कडूर का नाम सामने आता है। उनके डॉक्यूमेंट्री और फ़ोटो BBC और National Geographic जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाए जाते हैं। उन्हें 2013 में National Geographic Emerging Explorer Award मिला और 2024 में वे नेशनल ज्योग्राफ़िक सोसाइटी के ट्रस्टी भी बने। सोहराब हुरा, जो Magnum Photos के सदस्य हैं, अपनी निजी और डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल फोटोग्राफी के लिए अंतरराष्ट्रीय कला जगत में खूब सराहे जाते हैं।
रथिका रामस्वामी
भारत की पहली महिला वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र के तौर पर रथिका रामस्वामी का नाम लिया जाता है। वे पक्षियों की फ़ोटोग्राफ़ी में विशेषज्ञ हैं और उन्हें International Camera Fair Award जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। वहीं, एटुल कस्बेकर को Kingfisher Calendar की ग्लैमरस फोटोग्राफी से दुनिया भर में पहचान मिली और उन्हें FAB Awards भी हासिल हुआ। बॉलीवुड से जुड़े डब्बू रतनानी भी अपनी फ़िल्मी हस्तियों की तस्वीरों से अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं तक पहुँच बना चुके हैं।
इन सभी भारतीय फ़ोटोग्राफ़रों ने अपनी अनोखी दृष्टि और मेहनत से ये साबित किया है कि तस्वीरें केवल कला ही नहीं बल्कि संस्कृति, इतिहास और समाज की आत्मा को संजोने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं।





