ताज़ा खबरें

World no Tobacco day 2022: क्यों मनाया जाता है ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’, जाने क्या है इसका इतिहास

World no Tobacco day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस, जाने क्या है इसका इतिहास

प्रति वर्ष आज यानी 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World no Tobacco day 2022) मनाया जाता है। 31 मई के इस खास मौके पर तंबाकू के खतरे के बारे में दुनियाभर में जागरूकता फैलाई जाती है। तंबाकू का उपयोग किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, प्रति वर्ष दुनिया भर में लगभग 80 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से मौत हो जाती है।

बता दें मानव लागत के अलावा तंबाकू के सेवन से पर्यावरण भी खराब होता है. तंबाकू की खपत उन कारकों में से एक है, जो माना जाता है कि 2030 तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए गए सस्टेनेबल डेवलपमेंट एजेंडा को पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिसका उद्देश्य उस समय तक तंबाकू से संबंधित मौतों को एक तिहाई कम करना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक तंबाकू संकट और महामारी से होने वाली बीमारियों और मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साल 1987 में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाने का प्रस्ताव WHA40.38 पारित किया।  सभा ने 7 अप्रैल, 1988 को ‘विश्व धूम्रपान निषेध दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद सभा ने अंततः 1988 में इसे पारित किया और 31 मई को प्रति वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का के रूप में जारी किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button