ताज़ा खबरें

Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, नारी शक्ति को नमन!

8 मार्च, हर साल इस दिन दुनिया भार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की उपब्धियों को सलाम करने का दिन है. इस दिन महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं.

 

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज, जैसा कि मैंने वादा किया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!”

अभिनेता अनुपम खेर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा, “एक महिला किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले मां के रूप में आती है, व्यक्ति का पहला प्यार मां ही होती हैं. मैं ऐसे घर में पला-बढ़ा हूं जहां मैंने बचपन से ही महिलाओं का सम्मान होते देखा है… मेरी निजी भावना है कि महिला दिवस हर दिन है, कभी मां के रूप में, कभी बहन, पत्नी, शिक्षिका के रूप में… मैं सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं…”

 

अपनी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ पर अभिनेत्री ईशा देओल ने कहा, “मैं लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही हूं… यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है… यह एक मानवीय ड्रामा फिल्म है, बहुत दिलचस्प फिल्म है…” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने कहा, “…हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं… यह देखकर बहुत अच्छा लगता है… हमें अपने सपने को कभी नहीं भूलना चाहिए. उसे(महिला) उड़ने के लिए पंख देने ही चाहिए, चाहे वह आपकी बेटी हो, बहू हो, बहन हो या मां हो…”

Show More
Back to top button