भारत

Women’s Day Special : जानिए क्या है PCOD और PCOS के बीच का अंतर? कैसे करें इसकी रोकथाम 

भारतीय महिलाएँ अपनी व्यस्त जीवनशैली के चलते अपनी Reproductive Health को नज़रअंदाज़ कर देती है. डेटा से पता चलता है कि भारत में छह में से एक महिला PCOS, PCOD या हार्मोनल डिसऑर्डर से पीड़ित है. लेकिन उनमें से ज़्यादातर महिलाओं की समस्या का तो उन्हें पता भी नहीं चल पाता.

अगर समय पर PCOS, PCOD का इलाज न किया जाए तो यह बांझपन का कारण भी बन सकता है. इस बारे में आगे चर्चा करने से पहले जानते है आखिर PCOS और PCOD  में मुख्य अंतर क्या है?

PCOD या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज में ओवरीज (अंडाशय ) अपरिपक्व (immature) या आंशिक रूप से परिपक्व (mature ) अंडे बनते हैं, जो धीरे -धीरे सिस्ट में परिवर्तित हो जाते हैं. अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह स्थिति हार्मोनल असंतुलन की ओर ले जाती है.

PCOS या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक प्रकार से हार्मोनल और मेटाबोलिक समस्या है, जो न केवल अंडाशय को ही नहीं बल्कि बॉडी के पूरे सिस्टम को प्रभावित करता है. इस समस्या के दौरान महिलाओं के शरीर में पुरुष हार्मोन (एंड्रोजन) का असंतुलन बढ़ने लगता है.

 

कैसे पता चले की आपको PCOS या PCOD है

PCOD और PCOS के लक्षण:

अहमदबाद निवासी डॉ. चार्मी शाह ने PCOS व PCOD के लक्षणों पर स्पष्ट रूप से बात करते हुए बताया कि, ”अनियमित या अप्रत्याशित मासिक धर्म, मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्राव , शरीर पर बालों की ग्रोथ बढ़ना, मुंहासे, मोटापा, पेल्विक दर्द PCOS व PCOD के मुख्य लक्षण है.”

उन्होंनें कहा कि, “अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण है तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से कंसल्ट जरूर करें. भूलकर भी PCOS या PCOD को हल्के में न लें, यह भविष्य में डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं की जड़ बन सकता है.”

 

कैसे करें PCOS   PCOD  में बॉडी की केयर: 

विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही PCOS और PCOD दोनों ही महिलाओं के reproductive हेल्थ को प्रभावित करते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें लाइफस्टाइल में कुछ परिवर्तनों के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है.

PCOS से बचाव के लिए सबसे इन 3 सूत्रों (

नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव मुक्त जीवन) को हमेशा फॉलो करें.

PCOS या PCOD में भूलकर भी ना खाए यह चीज़ें: 

PCOS या PCOD से पीड़ित महिलाओं को सबसे पहले अपना शुगर इनटेक कम करना चाहिए.

उन्हें बेकरी आइटम, तला हुआ खाना, मक्खन और कोल्ड ड्रिंक खाने से बचना चाहिए.

धूम्रपान और शराब भी न पियें.

PCOS या PCOD में diet में शामिल करें यह फ़ूड: 

अगर आपको PCOS या PCOD है तो खाने में ज़्यादा से ज़्यादा  कार्बोहाइड्रेट शामिल करें.

PCOS या PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए आप ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे fatty fish और अलसी जैसी चीज़ों का सेवन कर सकते है.

रोजाना दिन में दो बार ग्रीन टी और पुदीने की चाय पीने से भी इसका प्रभाव कम होता है.

टोफू को अपने आहार में शामिल करें, यह हार्मोन बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और हमें लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.

बेरीज, पालक और नट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ भी शानदार ऑप्शन हैं.

फिटनेस एक्सपर्ट राधिका हिंदवानी ने बताया कि, जिन भी महिलाओं को PCOS या PCOD की समस्या है उन्हें नियमित रूप से भुजंगासन, धनुरासन, मालासन और बटरफ्लाई आसन करते रहना चाहिए, इससे आपकी reproductive हेल्थ भी बेहतर होती है.”

PCOS या PCOD से जुड़े कुछ Myth :

PCOS या PCOD केवल मोटी या obesity वाली महिलाओं को होता है: ऐसा बिल्कुल नहीं है, पतली लड़कियों को भी PCOS या PCOD हो सकता है.

PCOS और PCOD एक प्रकार की बीमारी है: 

डॉ. चार्मी शाह ने इस बात का पूरी तरह से खंडन करते हुए कहा कि, “PCOS कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक मेटाबोलिक समस्या है. सही जानकारी और देखभाल से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है.”

PCOS और PCOD के बाद आप कभी माँ नहीं बन सकती: 

स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार PCOS और PCOD में गर्भधारण असंभव नहीं है बल्कि सही उपचार और जीवनशैली में परिवर्तन से माँ बनने का सपना पूरा किया जा सकता है”

PCOS और PCOD सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए जागरूकता का विषय है. इसे समझें, पहचानें और समय पर इलाज कराएं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button