मनोरंजन

2026 में वुल्वरीन मचाएगा तहलका, इनसोम्नियाक ने दिखाई पहली झलक

लंबे इंतजार के बाद स्पाइडर-मैन 2 बनाने वाली कंपनी इनसोम्नियाक गेम्स ने अपने नए गेम “मार्वल वुल्वरीन” की पहली झलक दिखा दी है। यह एक सिंगल प्लेयर एक्शन गेम होगा, जिसमें स्पाइडर-मैन गेम्स की तरह ही गेमप्ले और एक्शन देखने को मिलेगा।

हाल ही में आए ट्रेलर में गेम का जबरदस्त और खून-खराबे से भरा एक्शन देखने को मिला है। लोगन यानी वुल्वरीन अपने एडामेंटियम पंजों से दुश्मनों का खात्मा करता नजर आता है। सिर्फ हाथों की लड़ाई ही नहीं, बल्कि ट्रेलर में मोटरसाइकिल चेज और कई खतरनाक एक्शन सीन भी दिखाए गए हैं।

गेम की कहानी वुल्वरीन के एक गहरे निजी मिशन पर आधारित है, जिसमें वह अपने अतीत के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है। ट्रेलर से साफ है कि यह सफर आसान नहीं होने वाला। इस दौरान वह हर उस व्यक्ति से भिड़ेगा जो उसके रास्ते में आएगा। वुल्वरीन की आवाज अभिनेता लियाम मैकइंटायर ने दी है।

सोनी के स्टेट ऑफ प्ले इवेंट में ट्रेलर के साथ गेम की रिलीज टाइमलाइन भी सामने आई है। गेम 2026 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक तारीख तय नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गेम अक्टूबर 2026 तक आ सकता है। डेवलपर्स ने 2026 के वसंत में एक स्पेशल शोकेस की भी बात कही है, जिसमें रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा।

क्या खास होगा इस गेम में?

  • सिंगल प्लेयर एक्शन फ्रैंचाइजी

  • एडामेंटियम पंजों से खूनी लड़ाई

  • मोटरसाइकिल चेज और हाई ऑक्टेन सीन

  • गहराई से जुड़ी कहानी और रहस्य

अगर आप एक्शन गेम्स के शौकीन हैं, तो “मार्वल वुल्वरीन” का ये गेम आपके लिए जरूर खास साबित होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button