कौन बनेगा ‘Bigg Boss 18’ का विजेता? ग्रैंड फिनाले में रोमांच का होगा शिखर!

‘बिग बॉस 18’ का फिनाले अब कुछ ही घंटों की दूरी पर है, और हर कोई यही जानना चाहता है कि इस बार कौन ट्रॉफी पर कब्जा करेगा। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस सीजन में अब तक कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं, लेकिन फिनाले की रात असली खेल बदलने वाली है। जहां एक तरफ फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए दिल खोलकर वोट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वोटिंग ट्रेंड्स ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
इस बार फिनाले की रेस में जगह बनाने वाले 6 कंटेस्टेंट्स हैं:
- रजत दलाल
- विवियन डिसेना
- करणवीर मेहरा
- चुम दरांग
- अविनाश मिश्रा
- ईशा सिंह
वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, फिलहाल विवियन डीसेना रेस में सबसे आगे हैं। उनके 40% वोट्स के साथ जीतने की संभावना अधिक है। उनके बाद रजत दलाल 36% वोट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, गेम के असली प्लेयर अविनाश मिश्रा ने अपनी चौथी पोजीशन से भी फैंस का ध्यान खींचा है। वहीं चुम दरांग और ईशा सिंह निचले स्थानों पर हैं, लेकिन चुम के पक्ष में उनके राज्य से आ रहा जबरदस्त समर्थन पासा पलट सकता है।
चुम दरांग – फिनाले की ‘डार्क हॉर्स‘?
अरुणाचल प्रदेश की चुम दरांग ने अपने खास अंदाज और स्वभाव से लाखों दिलों को जीत लिया है। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री ने भी चुम के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की है। उनकी फैन फॉलोइंग फिनाले में बड़ा उलटफेर कर सकती है।
अविनाश मिश्रा: ‘विलेन‘ से ‘हीरो‘ तक का सफर
अविनाश मिश्रा की जर्नी भी कम दिलचस्प नहीं रही। शुरुआत में अपने गुस्सैल रवैये से चर्चा में आए अविनाश ने समय के साथ अपनी छवि बदली और जनता के हीरो बन गए। ईशा सिंह के साथ उनके लव एंगल से लेकर ऐलिस कौशिक और विवियन के साथ दोस्ती तक, उन्होंने हर रूप में दर्शकों को प्रभावित किया। खुद बिग बॉस ने उन्हें “जनता का हीरो” कहा।
फिनाले की खास बातें और लाइव स्ट्रीमिंग
ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर प्रसारित होगा। तीन घंटे तक चलने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा। सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ की टीम इस फिनाले में मौजूद होगी, जो अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करेगी।
वोटिंग लाइन्स की डेडलाइन
फैंस के पास अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए 19 जनवरी, दोपहर 12 बजे तक का समय है। वोटिंग सिर्फ जियोसिनेमा पर उपलब्ध है, और हर यूजर केवल एक बार वोट कर सकता है।
प्राइज मनी और ट्रॉफी
इस सीजन के विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक शानदार ट्रॉफी दी जाएगी, जिसकी झलक हाल ही में सामने आई।
क्या विवियन डीसेना और रजत दलाल अपनी पोजीशन बनाए रख पाएंगे, या चुम दरांग अपनी जनता के समर्थन से बड़ा उलटफेर करेंगी? क्या अविनाश मिश्रा ‘विलेन’ से ‘हीरो’ बनकर ट्रॉफी ले जाएंगे? ये सभी सवाल फिनाले की रात का इंतजार बढ़ा रहे हैं।





