Rishabh Pant की जगह कौन करेगा बल्लेबाजी? जानें क्या है ICC का नियम

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय उप कप्तान Rishabh Pant चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ड होना पड़ा और उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया.

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह आज ठीक हो पाएंगे और बल्लेबाजी कर सकेंगे क्योंकि चोट जटिल थी. पैर में सूजन और खून पंत दर्द से कहारते दिखे. अब सवाल यह उठता है कि अगर पंत ठीक नहीं होते तो क्या भारत को उनके बदले Substitute में कोई दूसरा बल्लेबाज मिल सकता है?
तो देखिए रूल के मुताबिक यदि किसी बल्लेबाज के सिर पर चोट लगती है तो टीम को एक सिमिलर प्लेयर खिलाने की अनुमति मिल जाती है यानि बल्लेबाज है तो बल्लेबाज, ऑलराउंडर के बदले ऑलराउंडर और गेंदबाज है तो गेंदबाज. ऐसे में यदि पंत के सिर पर गेंद लगी होती तो उनके बदले ध्रुव जुरेल जोकि एक विकेट कीपर बल्लेबाज है उनके पंत के बदले टीम में बल्लेबाजी का मौका मिल सकता था लेकिन क्योंकि पंत की यह चोट पैर पर लगी है तो जुरेल सिर्फ फिल्डिंग के लिए मैदान पर उतर सकते हैं.
और बता दें कि अगर पंत स्वस्थ नहीं होते हैं तो टीम इंडिया को यह चौथा मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना होगा.
बता दें कि मैच के दौरान पंत को गंभार चोट आई वह एक रिवर्स शॉट खेलने की चाह में चोटिल हो गए जिसके बाद वह चल भा नहीं पाए तो उन्हें गाड़ी से मैदान के बाहर ले जाया गया जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया. BCCI ने ट्वीट किया, “मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई. उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है.”






