विदेश

“क्या भयानक रात थी”: रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे पर हुए हादसे पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बुधवार रात को हुए विमान हादसे को “भयानक रात” बताया. ट्रंप ने अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और बाल्क हॉल हेलीकॉप्टर के बीच हुए भीषण टक्कर के बाद अपने सोशल मीडिया पेज ट्रुथ सोशल पर महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सवाल उठाते हुए कहा, हवाई जहाज हवाई अड्डे के लिए एकदम सही और नियमित मार्ग पर था. हेलीकॉप्टर लंबे समय तक हवाई जहाज की ओर सीधे जा रहा था. रात साफ थी, विमान की लाइटें जल रही थीं, हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया, या मुड़ क्यों नहीं गया? कंट्रोल टावर ने हेलीकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि वह पूछे कि क्या उन्होंने विमान देखा है. यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था. अच्छा नहीं हुआ!!!

अमेरिका में रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर यात्री विमान से टकरा गया. लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ है. क्रैश के बाद विमान रीगन वॉशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पोटोमैक नदी में जा गिरा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर और यात्री विमान में जोरदार टक्कर होती हुई दिख रही है. कुछ ही पल में दोनों आग का गोला बन गए और नदी में जा गिरे. अब तक नदी में से 19 शवों को निकाला जा चुका है.

Show More
Back to top button