West Bengal: लिलुआ पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, हावड़ा बंदेल शाखा पर ट्रेन सेवा प्रभावित

West Bengal: लिलुआ पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, हावड़ा बंदेल शाखा पर ट्रेन सेवा प्रभावित
पश्चिम बंगाल के लिलुआ में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक पूर्व रेलवे के हावड़ा बर्दवान मेन शाखा के लिलुआ स्टेशन के पास एक लोकल के पटरी से उतर गयी जिसके चलते डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने का काम चल रहा था
#WATCH पश्चिम बंगाल: हावड़ा DRM संजीव कुमार ने बताया, “एक कोच पटरी से उतर गई थी जिसे पुनर्स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं… ज्यादा से ज्यादा 1 घंटे में ये ट्रैक पुनर्स्थापित हो जाएगा… यह खाली ट्रैक था इसलिए उसमें कोई यात्री नहीं था। किसी को चोटें नहीं आईं हैं… ” https://t.co/LIozWr3FK0 pic.twitter.com/Ut1hSxl9rL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
प्राप्त जानकारी के अनुसार मगलवार सुबह सात बजकर दस मिनट पर शेवड़ाफूली से हावड़ा की ओर जा रही एक खाली ट्रेन लिलुआ स्टेशन से निकलकर हावड़ा की ओर जा रही थी। लिलुआ स्टेशन से निकलते वक्त ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। कुल चार डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
हावड़ा DRM संजीव कुमार ने बताया, “एक कोच पटरी से उतर गई थी जिसे पुनर्स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं… ज्यादा से ज्यादा 1 घंटे में ये ट्रैक पुनर्स्थापित हो जाएगा… यह खाली ट्रैक था इसलिए उसमें कोई यात्री नहीं था। किसी को चोटें नहीं आईं हैं… “





