भारत

‘थर्ड वॉइस ऑफ ग्लोबल समिट’ में आपका स्वागत है…’: पीएम मोदी का संबोधन

नई दिल्ली: भारत ने आज वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के तीसरे संस्करण का आयोजन किया, जो भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन पर आधारित एक कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3rd वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट को संबोधित किया. इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस भी शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. पीएम ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों की ओर से ‘थर्ड वॉइस ऑफ ग्लोबल समिट’ में आपका स्वागत है.

3RD ग्लोबल साउथ समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…140 करोड़ भारतीयों की ओर से ‘थर्ड वॉइस ऑफ ग्लोबल समिट’ में आपका स्वागत है. पिछले दो समिट में मुझे आपमे से कई साथियों के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला. मुझे खुशी है कि इस वर्ष भारत में आम चुनाव के बाद एक बार फिर आप लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है.

 

2022 में हुए G20 समिट को किया याद

2022 में G20 समिट में हमने संकल्प लिया था कि हम G20 को एक नया स्वरूप देंगे. थर्ड वॉइस ऑफ ग्लोबल समिट एक ऐसा मंच बना जहां हमने विकास संबंधित और प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की… एक समावेशी और विकास केंद्रित अप्रोच से G20 को आगे बढ़ाया… आज हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब चारों ओर अनिश्चितता का माहौल है. दुनिया अभी तक कोविड के प्रभाव से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाई है. दूसरी ओर युद्ध की स्थिति ने हमारी विकास की यात्रा के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी है…”

 

3RD ग्लोबल साउथ समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…भारत ग्लोबल साउथ के सभी देशों के साथ अपने अनुभव और क्षमताएं साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं… पिछले कुछ वर्षों में आधारभूत संरचना, डिजिटल और ऊर्जा कनेक्टिविटी से हमारे आपसी सहयोग को बढ़ावा मिला है… हमें खुशी है कि ग्लोबल साउथ के 12 पार्टनर के साथ इंडिया स्टैक साझा करने संबंधित समझौते हो चुके हैं. ग्लोबल साउथ, DPI में तेज़ी लाने के लिए हमने सोशल इंपैक्ट फंड बनाया है. भारत इसमें 25 मिलियन डॉलर का शुरुआती योगदान करेगा…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button