ताज़ा खबरें

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत नहीं, जाने देश के मौसम का हाल

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत नहीं, जाने देश के मौसम का हाल

भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है।  तापमान भी फिर 44 डिग्री के आस-पास पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2 दिन लू की स्थिति बन सकती है।

IMD के अनुसार, दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री पार कर रहा है, इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और निकलें तो लू से बचाव के इंतजामों के साथ। यूपी के लखनऊ में 8 जू को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बिहर के पटना की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

बता दें दक्षिण पश्चिम मॉनसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा। मॉनसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के उपरांत उसके रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button