IND vs ENG Test: ‘लंच के बाद हम जीत दर्ज कर लेंगे…’, वाशिंगटन सूंदर की इंग्लैंड को चेतावनी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अपने रोमांचक मोड़ पर आ गया है. तीसरे टेस्टे के चौथे दिन इंग्लैंड ने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य दिया. और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में चार विकेट गंवा कर आसान मुकाबले को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है. भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का आज पांचवा और आखिरी दिन है. हालांकि ऐसा बिलकुल नहीं है कि भारत जीत की दहलीज पर खड़ा है, क्योंकि इंग्लैंड भी इस मैच को जीत सकती है.
लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में हर दिन नई कहानी निकलकर सामने आई. अब मैच का पांचवां और आखिरी दिन आ पहुंचा है. जीत-हार पक्की है, ड्रॉ की कोई सूरत नहीं, लेकिन जीतेगा कौन. यह सवाल हर किसी को बेचैन कर रहा है. दिनेश कार्तिक को फिफ्टी-फिफ्टी लगता है तो इंग्लैंड के स्टीव हार्मिसन भारत को फेवरेट मानते हैं. भारत के संजय मांजरेकर इंग्लैंड की जीत का चांस 70-30 (फीसदी) देखते हैं.
“Defninitely India winning tomorrow!” 😁
Washington Sundar reflects day four for India at Lord’s 🇮🇳 pic.twitter.com/ha7iCscMMh
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 13, 2025
बात करें भातीय स्पिन गेंदबाज वॉशिग्टन सुंदर जिन्होंने दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके उन्होंने कहा कि, “बेशक कल हम ही जीतेंगे. शायद लंच के बाद हम जीत दर्ज कर लेंगे. आज एक विकेट पर स्टंप होता तो बेहतर होता, लेकिन जिस तरह से आज हमारे तेज गेंदबाजों ने दबाव बनाया, अच्छी गेंदबाजी की वो अद्भुत था. सुबह जब शुरुआत हुई तो हमे उम्मीद थी कि हार्ड गेंद से सीम होगी, जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी की, आकाश दीप ने हैरी ब्रूक का विकेट लिया, वो अच्छा रहा.”
भारत ने दूसरी पारी में 58 रन बना लिए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए हैं. भारत को अब भी जीतने के लिए 135 रन चाहिए और 6 विकेट हाथ में हैं.





