भारत

हम नया बिहार बनाएंगे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे: तेजस्वी यादव

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दलों के नेता मैदान में उतर चुके हैं। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की और आज वे पांच विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।

तेजस्वी ने सबसे पहली जनसभा सिमरी बख्तियारपुर से की। यहां उन्होंने एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भले ही उनकी उम्र कम हो, लेकिन उनकी बात और इरादा पक्का है। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और 14 नवंबर को नतीजा आ जाएगा। पहला मतदान 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा। अब वक्त आ गया है कि 20 साल से चल रही निकम्मी सरकार को बदलकर नया बिहार बनाया जाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को खत्म कर एक नया बिहार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अभी भी सबसे गरीब राज्य है, यहां उद्योग नहीं हैं और बिना घूस के कोई काम नहीं होता। तेजस्वी ने दावा किया कि जब वे 17 महीने सरकार में थे, तब 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी और कई नौकरियां प्रक्रिया में लाई गईं।

सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने अब नीतीश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद विधायक दल तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। तेजस्वी ने कहा कि ‘चाचा जी’ को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है और उनके साथ अन्याय हो रहा है।

तेजस्वी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एनडीए सरकार से बीते 20 साल का हिसाब मांगे। उन्होंने कहा कि अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो बिहार की 14 करोड़ जनता ही असली मुख्यमंत्री होगी। Bihar को कमाई, सिंचाई, दवाई और कार्रवाई वाली सरकार दी जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button