#WATCH | बाइक पर जाने से किया इनकार तो युवक ने महिला को हेलमेट से मारा

हरियाणा: हरियाणा में एक वीडियो सामने आया जहां एक शख्स महिला को हेलमेट से मारता हुआ दिख रहा है. पुलिस के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब महिला ने युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठने से मना कर दिया.
मामला हरियाणा का हैं जहां युवक द्वारा महिला को हेलमेट से मारने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया. गुरुग्राम के एसीपी मनोज के ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, कि “बाइक पर साथ में जाने से इनकार करने पर कमल नाम के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को हेलेमेट से पीटा.”
#WATCH | Haryana: CCTV footage of a man named Kamal hitting a woman with his helmet after she refused to ride on his bike. pic.twitter.com/Az3MWRKKWo
— ANI (@ANI) January 6, 2023
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा के पास रुकता है जिसमें से एक महिला बाहर निकलती है. कुछ देर की बातचीत के बाद व्यक्ति महिला पर हेलमेट से वार करना शुरू कर देता है. ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बीचबचाव की कोशिश के दौरान महिला भी अपने आप को बचाने के लिए हैंडबेग से व्यक्ति को मारने की कोशिश करती है. कुछ देर के बाद में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच जाते हैं और आरोपी कमल को महिला से दूर कर देते हैं.
एसीपी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है. हरियाणा के यमुना नगर में एक महिला के अपहरण के प्रयास से बाल-बाल बचने के कुछ दिनों बाद ही यह घटना सामने आई है.






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/fr/register?ref=GJY4VW8W
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/en-ZA/register-person?ref=JHQQKNKN
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!