मनोरंजन

‘War 2’ Review: फिल्म में ऋतिक-एनटीआर में दिखी बराबर की टक्कर, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

War 2 Review In Hindi: 14 अगस्त बॉक्स ऑफिस के लिए बड़ा दिन साबित हुआ, क्योंकि आज के दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली के साथ ऋतिक रोशन की वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हो गई है. ‘वॉर-2’ में ऋतिक रोशन फिर से फिल्म ‘वॉर’ के अपने पुराने किरदार मेजर कबीर के तौर पर वापसी करते नजर आ रहे हैं.

 

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. साल 2019 में आई यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस सीक्वल फिल्म में जूनियर एनटीआर ने टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस किया. यशराज के बैनर तले बनी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप है.

 

चलिए जानते हैं कि WAR 2 को लेकर आखिर क्या हैं लोगों की राय

ऋषभ शेट्टी ने बांधे ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की तारीफों के पुल

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने वॉर 2 की रिलीज के मौके पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को शुभकामनाएं दीं. वो एक्स पर पोस्ट में लिखते हैं, ‘दो पावरहाउस एक साथ नजर आने वाले हैं. ये दुनियाभर की ऑडियंस के लिए शानदार अनुभव होगा’.

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button