जानिये कब रिलीज होगी ऋतिक रोशन की War 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. जी हाँ यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
यह फिल्म 2019 की फिल्म वॉर का सीक्वल है, इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी हैं. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वॉर 2 के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह घोषणा की. उन्होंने एक फैन-मेड वीडियो को फिर से शेयर किया और लिखा, “कहना चाहिए… आपने इसे #वॉर2 की मार्केटिंग शुरू करने से पहले ही शानदार तरीके से सेट कर दिया है… 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कोहराम मच जाएगा…”
इससे पहले, ऋतिक ने एक इंटरव्यू में वॉर 2 के बारे में जानकारी भी साझा की थी. उन्होंनें कहा था की “फ़िल्म में कबीर के रोल ने निश्चित रूप से एक छाप छोड़ी है. और कबीर के किरदार में ढलना मजेदार होने वाला है क्योंकि इस बार, मेरी चुनौती कबीर को एक अलग तरह से दिखाना है. उसका एक अलग पहलू दिखाना है जो दिलचस्प होने वाला है.” 2019 में रिलीज़ हुई फर्स्ट वॉर में टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा और अनुप्रिया गोयनका भी थे.





