ताज़ा खबरें

वक्फ बोर्ड बैठक: पहले गुस्से में तोड़ी बोतल… फिर खुद चोटिल हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

वक्‍फ बोर्ड बिल को लेकर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक आज मंगलवार यानि 22 अक्टूबर को जंग का मैदान बन गई. बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए. सूत्रों की माने तो उन्हें चार टांके आए हैं.

 

दरअसल वक्‍फ बोर्ड बिल को लेकर बनाई गई ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी यानी जेपीसी की आज यानि मंगलवार को बैठक हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को इतना गुस्‍सा आ गया कि उन्‍होंने पानी की बोतल पहले मेज पर पटकी और फिर जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल की तरफ उछाली दी. बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के दौरान बनर्जी के हाथ में भी चोट आई.

चेपीसी की बैठक में दोनों नेताओं के बीच झड़प के दौरान कल्याण बनर्जी ने पानी की कांच की बोतल फोड़ दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई. इससे उनके हाथ में चार टांके लगे हैं. बात दें कि झड़प की वजह से बैठक को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button