खेल

37 साल के हुए विराट कोहली, फैंस बोले – “Once a King, Always a King”

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली बुधवार, 5 नवंबर को 37 साल के हो गए। दिल्ली की गलियों से निकलकर 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले कोहली ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, उनकी पहचान केवल रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं है — वे करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

RCB ने किया खास अंदाज़ में जश्न

कोहली ने अपने 18 साल के IPL करियर का अधिकांश हिस्सा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ बिताया।
2008 से टीम के साथ जुड़े इस खिलाड़ी ने न केवल वफादारी और समर्पण की मिसाल पेश की, बल्कि इस साल अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए RCB को पहला IPL खिताब भी दिलाया।

उनकी इस यात्रा को सम्मानित करते हुए RCB ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।
वीडियो में एक AI-जनरेटेड क्लिप दिखाई गई जिसमें ‘बेबी कोहली’ अपने स्टार वर्ज़न से बात कर रहा है।

पोस्ट में लिखा गया, “Celebrating the boy who dreamed, and the man who made it all come true. Little Virat dreamt it. King Kohli lived it. And the world watched in awe.

RCB ने एक और पोस्ट में लिखा, “For the man who turned passion into poetry and fire into faith. Happy 37th Birthday, Virat. The game is richer because of you.”


सोशल मीडिया पर ‘King Kohli’ छाया

कोहली के जन्मदिन पर फैंस ने इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ ला दी है।
फैंस और क्रिकेटर्स ने उन्हें “किंग कोहली” कहकर शुभकामनाएँ दीं, जबकि X (ट्विटर) पर #HappyBirthdayViratKohli और #KingKohli जैसे हैशटैग कर रहे है।

क्रिकेट का जुनून, जिसने इतिहास रचा

विराट कोहली ने अपने करियर में न केवल सैकड़ों रन और रिकॉर्ड्स बनाए, बल्कि अपनी फिटनेस, आक्रामकता और लीडरशिप से क्रिकेट को नई पहचान दी। आज भी उनके चाहने वालों के लिए वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रेरणा और जुनून का प्रतीक हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button