ताज़ा खबरें

पर्थ में बजा विराट कोहली का डंका, जड़ा 81वां अंतरराष्ट्रीय शतक

पर्थ में बजा विराट कोहली का डंका, जड़ा 81वां अंतरराष्ट्रीय शतक

भारतीय क्रिकेट टीम की जान कहे जाने वाले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने अपना 81वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर का 81वां शतक 143 गेंदों पर जड़ा।इस दौरान उन्होंने 143 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़े। कोहली ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जबकि नीतीश कुमार रेड्डी संग नाबाद 77 रन जोड़े।

कोहली के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के सर्वकालिक रिकॉर्ड के करीब पहुंचा दिया है। भारतीय स्टार ने अब तक 119 टेस्ट मैचों में 48.13 की औसत से 9,145 रन बनाए हैं, और इस नवीनतम शतक ने उनके शानदार करियर में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

कोहली जब शतक जमाने के बाद पवेलियन लौट रहे थे तब एडम गिलक्रिस्ट ने उनसे बात की और शतक के बारे में पूछा। इसके जवाब में कोहली ने कहा, “अनु्ष्का मेरे साथ हर समय खड़ी रही हैं। इसलिए वह जानती हैं कि मेरे दिमाग में क्या चलता है। जब मैं नहीं खेल रहा होता तो मैं क्या सोचता हूं और जब गलती करता हूं तो क्या सोचता हूं, वह सब जानती हैं। मैं टीम में अपना योगदान देना चाहता हूं। मैं वो खिलाड़ी नहीं हूं जो सिर्फ टीम में बने रहना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “शतक बनाकर काफी अच्छा लग रहा है। अनु्ष्का इस मौके पर यहां है इस बात ने इस शतक को और स्पेशल बना दिया है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button