उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा, 21 लोग हिरासत में… 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है और अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के संभल में एक मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान कथित पथराव और झड़प के बाद लगभग 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.
संभल के जिला मजिस्ट्रेट ने एक अधिसूचना जारी की है. जिसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जन प्रतिनिधि को अधिकारियों के आदेश के बिना संभल में प्रवेश करने पर रोक लगाने की बात कही गई है.
Sambhal District Magistrate issues a notification prohibiting any outsider, social organization or public representative from entering Sambhal without the orders of the authorities. pic.twitter.com/dIUzoxszhw
— ANI (@ANI) November 25, 2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सर्वे के नाम पर तनाव फैलाने की साज़िश का ‘सर्वोच्च न्यायालय’ तुरंत संज्ञान ले और जो अपने साथ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से नारेबाज़ों को ले गये. उनके ख़िलाफ़ शांति और सौहार्द बिगाड़ने का मुक़दमा दर्ज हो और उनके ख़िलाफ़ ‘बार एसोसिएशन’ भी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करें. उप्र शासन-प्रशासन से न कोई उम्मीद थी, न है. कृपया सुप्रीम कोर्ट दखल दे अन्याय चरम पर कर दिया है आदित्यनाथ ने.’





