पेरिस से लौटीं विनेश फोगाट का IGI एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, विनेश की आंखें हुई नम

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद से चर्चा का विषय बनी रहीं विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौटीं. फोगाट का विमान सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. भारत लौटने पर उनका आईजीआई एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया गया. हालांकि एयरपोर्ट पर इतने लोगों का प्यार देख विनेश की आंखों से आसूं छलक गए.
#WATCH भारतीय पहलवान विनेश फोगट का दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
वे ओलंपिक 2024 पेरिस में भाग लेने के बाद पेरिस से यहां पहुंचीं। #Olympics2024Paris pic.twitter.com/ML8prf0Lqq
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 17, 2024
पेरिस ओलंपिक में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भारत लौटी विनेश को रिसीव करने के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे दिग्गज भी एयरपोर्ट पहुंचे थे.
भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा, “विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है. हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे…”
#WATCH दिल्ली: भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा, "विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है। हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे…" pic.twitter.com/PtMoDdZSVV
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 17, 2024
फाइनल मुकाबले से डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिशन में सिल्वर मेडल के लिए अपील की थी. लेकिन 14 अगस्त को उनकी यह अपील रद्द कर दी गई और उन्हें सिल्वर मेडल नहीं दिया गया. इस फैसले से भारतीय फैंस काफी नाराज थे.





