‘Don 3’ में विलेन की भूमिका निभाएंगे विक्रांत मैसी: रिपोर्ट

बॉलीवुड की चर्चित ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को अब आखिरकार इसकी कास्टिंग से जुड़ी नई खबर मिली है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट अब विक्रांत मैसी विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं।
जब फरहान अख्तर ने अनाउंसमेंट की थी कि ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे, तो इस फैसले को लेकर फैंस का मिश्रित रिएक्शन था। कई लोगों ने जहां इस बदलाव का स्वागत किया, वहीं शाहरुख के प्रशंसकों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इस बीच, फिल्म की धीमी प्रगति ने फैंस को और भी ज्यादा बेचैन कर दिया। हालांकि, अब फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट फैंस को और रोमांचित कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी को इस फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में कास्ट किया गया है। विक्रांत, जो हाल ही में ‘12वीं फेल’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहे गए थे, अब एक नेगेटिव अवतार में नजर आएंगे। फिल्मफेयर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने उनके नाम को फाइनल कर लिया है।
विक्रांत का फिल्म में विलेन बनना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उन्होंने हाल ही में ‘सेक्टर 36’ में एक साइको-किलर की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। अब ‘डॉन 3’ में उनका रणवीर सिंह से आमना-सामना होगा, जो यकीनन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाला है।जैसे ही खबर आई कि विक्रांत मैसी ‘डॉन 3’ में मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही। कई लोगों ने इसे एक बड़ा और दिलचस्प ट्विस्ट बताया, तो कुछ लोगों ने सवाल किया कि जब विक्रांत ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही थी, तो फिर वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा कैसे बने? इस पर खुद विक्रांत ने सफाई दी थी कि उनकी बातों को गलत तरीके से समझा गया था, उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेने की कोई घोषणा नहीं की थी।
‘डॉन 3’ को लेकर पहले खबरें थीं कि यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन मेकर्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। अब खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। 2006 और 2011 में आई ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान ने इस किरदार को निभाया था और इसे एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी से फैंस थोड़ा निराश जरूर हैं।
फिर भी, विक्रांत मैसी को विलेन के रूप में देखना दिलचस्प होगा और यह देखना मजेदार रहेगा कि रणवीर और विक्रांत की यह जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।






hgh hormone kaufen
References:
https://platform.giftedsoulsent.com/