विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 400 करोड़ क्लब में नाम किया दर्ज

विकी करोड़ की फिल्म छावा पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाये है.14वें दिन तक इस फिल्म ने 400 करोड़ क्लब को पार कर बॉलीवुड की ब्लॉकबास्टर फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है. अगर बात करें इस फिल्म के कलेक्शन की तो इस फिल्म की ओपनिंग 14 फरवरी को 33.10 करोड़ रुपए के साथ हुई थी और पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
14वें दिन के बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन बाकि 13 दिनों के मुकाबले थोडा कम रहा. जहाँ एक ओर 13वें दिन महाशिवरात्रि पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बड़ी तेज़ी से बढ़ते हुए देखा गया. वहीँ 14वें दिन वीक डे के कारण कलेक्शन कम हुआ.
विभिन्न सूत्रों द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार 14वें दिन छावा फिल्म ने सभी भाषाओं में लगभग 13.25 करोड़ की कमाई की वहीँ इससे एक दिन पहले 23 करोड़ की कमाई की. आइए थोड़ा गहराई से जानें कि छावा ने हर दिन के हिसाब से अभी तक कितनी कमाई की है:
- 14 फरवरी : पहला दिन (शुक्रवार)-. 33.10 करोड़ रुपए
- 15 फरवरी : दूसरा दिन (शनिवार)- 39.30 करोड़ रुपए
- 16 फरवरी : तीसरा दिन (रविवार)- 49.03 करोड़ रुपए
- 17 फरवरी : चौथा दिन (सोमवार)- 24.10 करोड़ रुपए
- 18 फरवरी : पांचवा दिन (मंगलवार)- 25.75 करोड़ रुपए
- 19 फरवरी : छठा दिन (बुधवार)- 32.40 करोड़ रुपए
- 20 फरवरी : सांतवा दिन (गुरुवार)- 21.60 करोड़ रुपए
- 21 फरवरी : आंठवा दिन (शुक्रवार)- 24.03 करोड़ रुपए
- 22 फरवरी : नौवां दिन (शनिवार)- 44.10 करोड़ रुपए
- 23 फरवरी : दंसवा दिन (रविवार)- 41.10 करोड़ रुपए
- 24 फरवरी : ग्याहरवा दिन (सोमवार)- 19.10 करोड़ रुपए
- 25 फरवरी : बाहरवां दिन (मंगलवार)- 19.23 करोड़ रुपए
- 26 फरवरी : तेहरवा दिन (बुधवार)- 25.02 करोड़ रुपए
- 27 फरवरी : चौदहवा दिन (गुरुवार)- 13.60 करोड़ रुपए
इस हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म 14वें दिन तक 411.46 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. अब इस फिल्म के मेकर्स को इस वीकेंड से भी जमकर उम्मीद है.
छावा फिल्म का निर्देशन 110 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है. छावा फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का म्यूजिक किसी एआर रहमान ने दिया है.





