राजनीति

बेहद शर्मनाक! पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा पर BJP का कड़ा विरोध

बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान विवाद खड़ा हो गया है. दरभंगा में हुई रैली से सामने आए एक वीडियो में राहुल के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. राहुल के कार्यकर्ता की इस हरकत पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

BJP ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस घटना के बारे में बताते हुए लिखा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया.

उन्होंने आगे लिखा, राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई. यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है. तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया.

अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं. तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं.

यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी.

हालांकि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल मामले में गांधी मैदान थाना में केस दर्ज कराया गया है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि दरभंगा में कांग्रेस नेताओं के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इस पर बीजेपी नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button