ताज़ा खबरें

वाराणसी से सात बार विधायक रहे बीजेपी नेता श्याम देव का हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी व्यक्त की शोक

यूपी: BJP नेता श्याम देव चौधरी का हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी व्यक्त की शोक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी दक्षिण से लगातार सात बार विधायक रह चुके BJP नेता श्याम देव राय चौधरी ने मंगलवार की सुबह अपनी आखिरी सांसे ली। BJP नेता श्याम देव राय चौधरी का 85 साल की आयु में अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया।

पूर्व विधायक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. स्नेह भाव से हम सभी उन्हें ‘दादा’ कहते थे। उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे.’

भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्याम देव राय चौधरी को ब्रेन हेमरेज की वजह से इलाज के लिए महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि दादा के निधन से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि दादा जनता में अपनी सहजता और सरलता की वजह से लोकप्रिय थे और उनके निधन से काशी ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि श्याम देव राय चौधरी 1989 से 2017 तक लगातार शहर दक्षिणी के सात बार विधायक रहे। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके श्याम देव राय 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी रहे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button