रुद्रप्रयाग में बारिश से बड़ा हादसा, फाटा हेलीपैड के पास गिरा भारी मलबा, चार मजदूरों की हुई मौत

रुद्रप्रयाग में बारिश से बड़ा हादसा, फाटा हेलीपैड के पास गिरा भारी मलबा, चार मजदूरों की हुई मौत
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहाँ फाटा हवाई अड्डे के पास भारी भूस्खलन हुआ जिसमें मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना गुरुवार (22 अगस्त) की देर रात की है। मलबे में चार लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमों को भेजा गया।
#UPDATE | Rudrapyarag, Uttarakhand: All 4 people trapped in the debris were found dead by the rescue teams. All of them are Nepali nationals and their bodies are being brought to Rudraprayag by the DDRF team: District Disaster Management Officer Nandan Singh Rajwar https://t.co/VuX95FhEBz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 23, 2024
वहीं चमोली पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नन्दप्रयाग, छिनका, गुलाबकोटी, पागलनाला व कंचननाला (बद्रीनाथ) के समीप मलबा आने के कारण अवरूद्ध है।।”
#WATCH उत्तराखंड: चमोली पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नन्दप्रयाग, छिनका, गुलाबकोटी, पागलनाला व कंचननाला (बद्रीनाथ) के समीप मलबा आने के कारण अवरूद्ध है।।”
(फोटो सौजन्य: चमोली पुलिस) pic.twitter.com/jnPZg4gonW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2024
SDRF ने गुरुवार रात को ही फंसे लोगों को निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। बचाव दल ने मलबे में फंसे सभी चार लोगों को मृत पाया। ये सभी नेपाली नागरिक हैं और उनके शवों को DDRF टीम द्वारा रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार की ओर से यह जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में लगातार तेज बारिश होने रही है, जिसकी वजह से जान-माल का भी काफी नुकसान हो रहा है। इस दौरान जगह-जगह से हादसों की भी खबरें सामने आ रही है।





