उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बाद आज, शनिवार को कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने के कारण यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, राजमार्ग बंद है, ज्योतिर्मठ कोतवाली क्षेत्र में अनिमठ और पागल नाला सहित कई स्थानों पर मलबा गिर रहा है. अधिकारी मार्ग को साफ करने और यातायात की आवाजाही बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.
उत्तराखंड में चमोली जिले में भारी हिमस्खलन के बाद शुक्रवार सुबह राजमार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.
उत्तराखंज के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास से चल रहे बचाव और निकासी अभियान की बारीकी से निगराननी कर रहे हैं और तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए बड़े हिमस्खलन के बाद सड़क निर्माण में लगे कई मजदूर बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़ों के नीचे फंस गए.
अधिकारियों ने बताया कि जब हिमस्खलन हुआ, उस समय सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शिविर के निर्माण श्रमिक बद्रीनाथ के माणा गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में काम कर रहे थे.
इस बीच, नवीनतम अपडेट के अनुसार, हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, “अभी तक 49 लोगों को सकुशल बहार निकाला गया है और 27 लोगों को हमने जोशीमठ के अस्पताल में लेकर आए हैं सभी की स्थिति स्थिर है…बचाव अभियान जारी है…”
#WATCH चमोली (उत्तराखंड): हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, “अभी तक 49 लोगों को सकुशल बहार निकाला गया है और 27 लोगों को हमने जोशीमठ के अस्पताल में लेकर आए हैं सभी की स्थिति स्थिर है…बचाव अभियान जारी है…” https://t.co/JvC2KngdI7 pic.twitter.com/M8GaWlux7W
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 1, 2025





