ताज़ा खबरें

यूपी: पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल बना अयोध्या, 6 महीनों में 11 करोड़ सैलानी पहुंचे

यूपी: पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल बना अयोध्या, 6 महीनों में 11 करोड़ सैलानी पहुंचे

 

अयोध्या और राम मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। साल 2024 में अयोध्या ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। जनवरी में मंदिर के लोकार्पण के बाद से श्रद्धालुओं का अयोध्या पर्यटन नया हॉटस्पॉट बन गया है। 2024 के शुरुआती छह महीने में प्रदेश में करीब 33 करोड़ पर्यटक भ्रमण के लिए आए। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने वाले पर्यटकों ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 के पहल छह महीने में प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। ये संख्या करीब 11 करोड़ की बताई जा रही है। पहले छह महीने में 10 करोड़ 99 लाख 69 हजार 702 घरेलू और 2,851 विदेशी पर्यटक यानि कुल 10 करोड़ 99 लाख 72 हजार 553 (करीब 11करोड़) पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले पर्यटकों की संख्या के लिहाज से वाराणसी पहले नंबर था।

बता दें कि 2023 के शुरुआती छह महीने में प्रदेश में 19.60 करोड़ से अधिक पर्यटक प्रदेश में आए थे। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस साल शुरुआती छह महीने में 13 करोड़ 37 लाख से अधिक पर्यटक यूपी आए। खास यह कि साल 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक इस वर्ष शुरुआती छह माह में ही यूपी आ चुके हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। अभी तक जनवरी से जून के बीच छह माह में अयोध्या में घरेलू व विदेशी कुल 10 करोड़ 99 लाख पर्यटक आए हैं। जबकि वाराणसी में इन छह माह में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या 4.61 करोड़ रही।

जयवीर सिंह ने कहा कि 2025 में महाकुंभ है, इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button