ताज़ा खबरेंभारत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक घंटे तक चली मुलाक़ात बैठक, हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाक़ात लगभग एक घंटे तक चली. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-विमर्श हुआ.

इसमें मुख्यतः रूप से उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर चर्चा की गयी. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ की सफलता और व्यवस्थाओं के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी.

प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव

दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. क्योंकि, अभी बीजेपी सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर पदों में बदलाव कर रही है. अभी हाल ही में भाजपा ने गुजरात में जिला अध्यक्ष भी बदला था. ऐसे में अब यूपी में भी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की कवायद बहुत तेज हो गई है. 

मंत्री मंडल का होगा विस्तार

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जीत के पश्चात योगी के नेतृत्व वाली सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रही है. इस प्रकार इस मुलाक़ात में मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा-विमर्श की गयी.

कल की थी जेपी नड्डा से मुलाक़ात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. दोनों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

अभी की बात करें तो हाल ही में यूपी बीजेपी की कमान भूपेंद्र चौधरी के हाथों में है पर अब बीजेपी को यूपी के लिए नए चेहरे की तलाश है. इस दौड़ में यूपी के कई नेताओं का नाम भी शामिल हैं, पर किसके नाम पर मुहर लगेगी यह कहना मुश्किल है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button