ताज़ा खबरें

आगरा: ‘ताज महल’ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटन विभाग को मेल के जरिए मिला थ्रेट

आगरा: ‘ताज महल’ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटन विभाग को मेल के जरिए मिला थ्रेट

देश के सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अराजक तत्वों ने यह मंगलवार को पर्यटन विभाग को ईमेल पर दी है। मेल में लिखा, ‘ताजमहल में बम लगा है जो सुबह नौ बजे फटेगा।’ ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने ताजमहल परिसर में जांच की है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता बुलाकर स्मारक के आसपास जांच कराई है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस समय ताजमहल के पास सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। वहीं आगरा पुलिस मेल और इसे टूरिज्म विभाग को भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।

बम की धमकी वाला ईमेल मिलते ही सभी सुरक्षा विभागों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे सभी विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम को बुलाकर ताजमहल के अंदर और बाहर सघन जांच कराई जा रही है। यहां तक कि संदेह होने पर कई जगह जमीन खोद कर भी बम की तलाश की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक ताजमहल परिसर में बम होने के कोई सुराग नहीं मिले हैं. बावजूद इसके, पुलिस और अन्य संबंधित टीमें इस धमकी को गंभीरता से लेकर मामले की जांच कर रही हैं.

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button