ताज़ा खबरेंभारत

UPSC : सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, पिछले साल लास्ट अटेंप्ट कर चुके कैंडिडेट्स को मिलेगा एक और मौका

पिछले साल UPSC की परीक्षा में लास्ट अटेंप्ट करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है । दरअसल उन्हें इस साल एक मौका और मिलेगा। बता दे सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई में UPSC ने यह बात कही। इससे उन कैंडिडेट्स को फायदा होगा, जो परीक्षा में अधिकतम बार शामिल हो चुके हैं।

गौरतलब है कि UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE-2020) के लास्ट अटेंप्म्ट वाले कैंडिडेट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें अतिरिक्त मौका देने की मांग की गई थी।

क्या कहा SC ने ?

कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया, ‘सिविल सर्विस परीक्षा 2020 में लास्ट अटेंप्ट यानी आखिरी कोशिश करने वाले कैंडिडेट्स को शर्तों के साथ एक बार मौका दिया जा सकता है। शर्त यह है कि ऐसे कैंडिडेट एज बार्ड न हों यानी वे परीक्षा में बैठने की उम्र पार न कर चुके हों।’

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: राज्यसभा में कृषि मंत्री का कटाक्ष – दुनिया जानती है कि पानी से होती है खेती, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है

इतना ही नहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में कहा, ‘लास्ट अटेंप्ट वाले कैंडिडेट्स को यह छूट केवल एक बार 2021 की परीक्षा के लिए दी जाएगी। इस फैसले को आधार बनाकर भविष्य में इस तरह की छूट के लिए दावेदारी नहीं की जा सकेगी।’

UPSC में अधिकतम होते है 4 अटेंप्ट।

UPSC की सिविल सर्विसेस परीक्षा (SCE) में कोई भी कैंडिडेट अधिकतम चार बार ही शामिल हो सकता है। ऐसी स्थिति में चौथी बार परीक्षा देना ही लास्ट अटेंप्ट कहलाता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button