ताज़ा खबरेंभारत

‘UP-बिहार के भैया’ वाले बयान पर PM मोदी ने साधा पंजाब के CM और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना

पंजाब के सीएम चन्नी का रोड शो के दौरान यूपी, बिहार संबंधी कमेंट पीएम मोदी तक पहुंच गया जिसके बाद यह बात चन्नी को भारी पड़ती नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी, बिहार के भैया वाले बयान पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर सीधा कटाक्ष किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- ‘पंजाब सीएम चन्नी के बयान पर दिल्ली का परिवार तालियां बजा रहा था, जिसे पूरे देश ने देखा था’. पीएम मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर सवालों के हमले भी किए कहा- ‘गुरु गोबिंद सिंह कहां जन्‍मे थे ? पटना साहिब में, बिहार में ? क्‍या आप गुरु गोबिंद सिंह को पंजाब के बाहर करेंगे ? ऐसी विभाजनकारी मानसिकता के लोगों को एक क्षण के लिए भी पंजाब पर राज करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.’

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम चन्‍नी ने रोड शो के दौरान कहा था यूपी, बिहार, दिल्‍ली के भैया यहां आकर शासन नहीं कर सकते हैं. हम यूपी के भैया को पंजाब में नहीं आने देंगे.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button