ताज़ा खबरें

होली 2022: यूपी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, 16 मार्च से 20 मार्च तक रोक

होली 2022: यूपी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, 16 मार्च से 20 मार्च तक रोक

 

रंगों के त्योहार होली को यूपी में बड़ी ठाठ-बाट और तैयारी के साथ मनाया जाता है। जिसकी वजह से राज्य में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। होली के चलते प्रशासन कड़े इंतज़ामों में जुटा है। चूकिं, होली के बाद प्रदेश में यूपी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन होना तह है। इसके लिए यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी त्यौहार के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को 16 मार्च से लेकर 20 मार्च तक रद्द कर दिया गया है।

 

18 मार्च को होली के साथ ही शब-ए-बारात भी है। इसी लिए यूपी पुलिस के सामने राज्य में शांति बनाए रखने व कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती है। ऐसे में डीजीपी मुकुल गोयल के आदेशानुसार पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। उन्होंने एसपी, पुलिस आयुक्तों, रेलवे पुलिस व पीएसी को निर्देश जारी किए हैं। 16 से 20 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गयी है।

 

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के सात चरणों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को दो दिन की छुट्टी दी जाएगी। वहीं तीन चरणों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button