ताज़ा खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में भरी हुंकार, विपक्ष पर उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर में हुंकार भरी. विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा.

 

एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “NC और कांग्रेस कहती है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करेंगे. क्या अनुच्छेद 370 वापस होना चाहिए?… पहाड़ी और गुर्जर भाइयों को जो आरक्षण मिलता है, अनुच्छेद 370 बहाल होने पर वह नहीं मिल पाएगा… लेकिन मैं कश्मीर का माहौल देख रहा हूं, न तो फारूक अब्दुल्ला और न ही राहुल गांधी यहां सरकार बना रहे हैं. अनुच्छेद 370 अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है. भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए कोई जगह नहीं है… कश्मीर में कभी भी दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे नहीं हो सकते. वहां केवल एक झंडा होगा और वह हमारा तिरंगा है…”

 

1990 की तरह आज भी प्रयास हो रहे है, यहां आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के. नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने यहां कुछ वादें किए हैं कि उनकी सरकार आएगी तो आतंकवादियों को छोड़ देंगे. मैं आज आप लोगों को कहता हूं कि ये नरेन्द्र मोदी सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं है, भारत की भूमि पर आतंकवाद फैलाए.

 

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से आतंकवाद का पोषक रहा है. जब-जब घाटी में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार आई, तब-तब यहां आतंकवाद को बढ़ावा मिला है. याद कीजिए 90 के दशक को… मैं फारूक अब्दुल्ला से पूछना चाहता हूं कि आप यहां के मुख्यमंत्री थे, राजीव गांधी के साथ समझौता करके चुन कर आए. जब हमारी घाटी खून से लथपथ हो गईं तो आप कहां थे?

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी चुनावी रैलियों को संबोधित करने से पहले अनुच्छेद 370 को लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू के पिछड़ों, गुर्जर, बकरवाल, दलितों व पहाड़ियों को उनका हक दिलाने का काम किया है उन्होंने कहा,आईआईटी, एम्स व आईआईएम जैसे संस्थानों से युवाओं को सशक्त बनाना हो या रेल-रोडवेज को विश्वस्तरीय बनाना हो. मोदी सरकार जम्मू वासियों की हर आकांक्षा की पूर्ति कर रही है उन्होंने अपनी चुनावी रैलियों का जिक्र करते हुए कहा, आज जम्मू के पैडर नागसेनी, किश्तवाड़ व रामबन विधानसभाओं में भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगूंगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button