गड्ढों से भरी सड़क बनी परेशानी का सबब! ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ को खुद आना पड़ा और फिर शुरू हुई प्रतियोगिता

उडुपी: कर्नाटक के उडुपी में, निवासियों ने सड़क रखरखाव की उपेक्षा के लिए सरकार की आलोचना करने के लिए एक रचनात्मक विरोध प्रदर्शन किया. गड्ढों से भरी उडुपी-मालपे रोड पर प्रदर्शन के दौरान ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ के वेश में लोगों के एक समूह ने क्षतिग्रस्त सड़कों पर लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया.
इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त का रूप धर के 2 शख्स गड्ढों से भरी सड़क पर लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन करते भी देखे जा सकते हैं. वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त ने खस्ताहाल सड़क का हाल दिखाने के लिए ऐसा काम किया है कि लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त की ड्रेस में दो बंदों ने गड्ढों से भरी सड़क का हाल दिखाने के लिए लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है. जिसमें काले रंग का ड्रेस पहनकर भूत बने लोग हिस्सा ले रहे हैं.
गड्ढों से भरी सड़क का मुआयना करने आए ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’…और फिर शुरू हुई प्रतियोगिता #Karnataka #pothole #Yamraj
YT Link: https://t.co/yAEHslAy2h pic.twitter.com/yAQev6pNg3
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 30, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर निगम और स्थानीय नेताओं से मामले में हस्तक्षेप कर सड़कें ठीक कराने की मांग की. एक यूजर ने लिखा- उडुपी के निगम, विधायक और सांसद इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने क्यों नहीं उठा रहे हैं?
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- सबसे ज्यादा रोड टैक्स भरने के फायदे. एक यूजर ने इसे अगले ओलंपिक्स में लॉन्ग जंपर्स के लिए सेलेक्शन ट्रायल बता डाला.





