मनोरंजन

सलमान के साथ दो नए होस्ट! बिग बॉस 19 का धमाकेदार ट्विस्ट

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब इस शो की प्रीमियर डेट और टाइम की घोषणा कर दी गई है। मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में खुद सलमान खान ने इस सीजन से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। प्रोमो में सलमान कहते नजर आ रहे हैं – “जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं। इसलिए बिग बॉस फैमिली के साथ ही देखिएगा।” इसके साथ कैप्शन में लिखा है – “राजनीति के दौर में पॉवर आएगी किसके हाथ, तैयार हो जाइए देखने के लिए बिग बॉस फैमिली के साथ।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को रात 10:30 बजे टीवी पर कलर्स चैनल पर होगा। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर शो रात 9 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा। सीजन 19 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार शो का थीम ‘डेमोक्रेसी’ होगा। कैप्टन की जगह अब लीडर चुना जाएगा, और इसके लिए घर के अंदर चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही घर को दो दलों में बांटा जाएगा, जिससे शो में राजनीति का रंग और गहरा होगा।

शो की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है, लेकिन कंटेस्टेंट की लिस्ट अब तक सीक्रेट है। हालांकि, कई नामों की चर्चा है जिनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहबाज बडेशा, हुनर हाली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, बसीर अली, अपूर्वा मखीजा और पूरव झा शामिल हैं। फाइनल लिस्ट का खुलासा प्रीमियर नाइट पर ही होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के साथ करण जौहर और फराह खान भी इस सीजन को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बार शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है। सीजन 19 3 महीने नहीं बल्कि पूरे 5 महीने तक चलेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button