अमेरिका: मैकडॉनल्ड्स रेस्टुरेंट में शेफ बने डोनाल्ड ट्रंप, किचन में तली फ्रेंच फ्राइज, फोटो हुई वायरल

अमेरिका: मैकडॉनल्ड्स रेस्टुरेंट में शेफ बने डोनाल्ड ट्रंप, किचन में तली फ्रेंच फ्राइज, फोटो हुई वायरल
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में शेफ की रूप में काम किया। डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया के फिएस्टरविले स्थित एक आउटलेट में शेफ बनकर कुछ देर के लिए फ्राई स्टेशन पर काम किया और ड्राइव-थ्रू विंडो पर खाने के बैग बांटे।
इस मामले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। जिसमें 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी सफेद शर्ट और लाल टाई के ऊपर एक काले और पीले रंग का एप्रन पहने हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने आलू को फ्राई किया और ड्राइव-थ्रू विंडो से अपने कुछ समर्थकों को फ्राइज़ बांटी।
Fries: BAGGED ✅ pic.twitter.com/oj3T5KSazz
— Trump War Room (@TrumpWarRoom) October 20, 2024
ड्राइव-थ्रू लेन में लोगों को टेकआउट के बैग बांटने के बाद ट्रम्प खिड़की से बाहर झुके और बाहर खड़े मीडिया के सवालों का जवाब दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह अगले महीने के मतदान के परिणामों का सम्मान करेंगे “अगर यह एक निष्पक्ष चुनाव हुआ तो।”
It’s called we do a little serving pic.twitter.com/NuHjN0AdVo
— Trump War Room (@TrumpWarRoom) October 20, 2024
इस मौके पर ट्रंप ने कहा, “मुझे यह काम पसंद है. मुझे यहाँ बहुत मज़ा आ रहा है.” उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मैं हमेशा मैकडॉनल्ड्स में काम करना चाहता था.”
दरअसल, अमेरिका की उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से खुद को एक मिडिल क्लास से आने वाला कैंडिडेट बताया है और कहा है कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मैकडोनाल्ड में भी काम किया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनके मध्यम वर्गीय परिवार से आने के लिए उनको अमेरिका के लिए अच्छा उम्मीदवार बताया है। डोनाल्ड ट्रंप उनके इसी मिडिल क्लास प्रचार पर कटाक्ष करने के लिए पेन्सिलवेनिया पहुंचे हैं।





