पुतिन के साथ युद्ध विराम पर चर्चा के बाद ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की के साथ की बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध विराम पर चर्चा के बाद बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक घंटे तक फोन पर बात की.
ट्रंप ने एक बयान में कहा कि जेलेंस्की के साथ उनकी एक घंटे की फोन पर बातचीत “बहुत अच्छी” रही. ट्रंप ने लिखा, “अधिकांश चर्चा कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ की गई कॉल पर आधारित थी, ताकि रूस और यूक्रेन दोनों को उनके अनुरोधों और जरूरत के अनुसार एक साथ लाया जा सके. हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं, और मैं विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से चर्चा किए गए बिंदुओं का सटीक विवरण देने के लिए कहूंगा.”
इस बीच, ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी बातचीत बहुत सार्थक रही, जहाँ हमने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। ज़ेलेंस्की ने सीमित ऊर्जा, नागरिक बुनियादी ढाँचे के युद्ध विराम को “लागू” करने के लिए यूक्रेन की तत्परता की भी पुष्टि की.
I had a positive, very substantive, and frank conversation with President of the United States Donald Trump @POTUS. I thanked him for a good and productive start to the work of the Ukrainian and American teams in Jeddah on March 11—this meeting of the teams significantly helped… pic.twitter.com/JFBd5EeIkg
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) March 19, 2025
सीमित युद्धविराम, जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को सहमति व्यक्त की थी, का उद्देश्य यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकना था, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से ताजा हवाई हमलों के कारण यह पहले ही बाधित हो चुका है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





