प्रभास की ‘द राजा साब’ का ट्रेलर जल्द, तैयार हो जाएं हॉरर-कॉमेडी के लिए!

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। निर्माताओं ने शनिवार को बड़ी खुशखबरी देते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म का ट्रेलर 29 सितंबर यानी सोमवार शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के ट्रेलर के एलान के साथ ही एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बड़े बाल और मूंछों के साथ शॉल ओढ़े हुए हंसते नजर आ रहे हैं। पोस्टर की ब्लैक एंड व्हाइट थीम यह संकेत देती है कि संजय दत्त फिल्म में भूत की भूमिका में हैं। वहीं प्रभास को बांहें फैलाए खड़ा देखा जा सकता है। पोस्टर में पीछे भूतिया महल और चारों ओर आग की झलक भी दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
फिल्म में प्रभास और मालविका के अलावा निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।





