अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह इमोशनल डांस ड्रामा
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है, जिसमें अभिषेक एक सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ बाल कलाकार इनायत वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
‘बी हैप्पी’ एक डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक के किरदार का नाम शिव रस्तोगी होगा। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के अनूठे रिश्ते पर आधारित है। शिव अपनी बेटी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। यह फिल्म दर्शकों को मुस्कुराने और भावुक होने, दोनों का अनुभव कराएगी।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिषेक की दमदार एक्टिंग और इनायत की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है। ‘बी हैप्पी’ का प्रीमियर 14 मार्च, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
sometimes it takes two to achieve a dream 💃✨#BeHappyOnPrime, March 14@remodsouza @juniorbachchan @norafatehi #LizelleDsouza @tyagiprachi @Harsh8Upadhyay @rahulshettyRz @StanleyDC @TSeries #TSeries pic.twitter.com/ZEopnbn71S
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 3, 2025
फिल्म में अभिषेक और इनायत के अलावा नोरा फतेही, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रेमो डिसूजा ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। अभिषेक और इनायत इससे पहले 2020 की हिट फिल्म ‘लूडो’ में साथ काम कर चुके हैं। चार साल बाद, दोनों ‘बी हैप्पी’ में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अभिषेक की इमोशनल परफॉर्मेंस पहले ही लोगों को प्रभावित कर चुकी है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कितनी सफल होती है!





